{"_id":"61fed9748e9a903be16473fd","slug":"women-entrepreneurs-will-get-training-for-betterment-jhjhar-news-rtk637602592","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतरी के लिए महिला उद्यमियों को मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतरी के लिए महिला उद्यमियों को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

- ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए मांगे गए आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। महिला उद्यमियों को क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। छह सप्ताह तक चलने वाले प्रशिक्षण के लिए महिला उद्यमियों से आवेदन मांगे गए हैं। 28 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग भारतीय प्रबंधन संस्थान के साथ मिलकर महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। यह प्रशिक्षण ऑनलाइन होगा। कार्यक्रम हिंदी भाषा में होगा। प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसका सारा खर्च महिला आयोग वहन करेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले की महिला उद्यमी 28 फरवरी तक इनोवेटइंडिया.माईजीवोवी.इन वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। इस कोर्स को करने के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रहेगी और सभी तथ्य ऑनलाइन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से महिला उद्यमी बेहतर तरीके से व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगी। इस 6 सप्ताह के मुफ्त प्रशिक्षण में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं भी भाग लेकर अपने उद्योग को आगे बढ़ा सकती हैं।