फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women Death case one accussed women arrested

महिला की हत्या के मामले की साजिश में शामिल एक आरोपी महिला गिरफ्तार

Thu, 04 May 2017 11:34 PM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Thu, 04 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने घर से दवाई लेने के लिए गई एक विवाहिता की हत्या मामले की साजिश में शामिल एक आरोपी महिला को काबू किया है। झज्जर के थाना प्रबंधक एवं एएसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि गांव ढाकला निवासी एक महिला अपने घर से दवाई लेने के लिए गई थी। लेकिन वह वापस घर नहीं आई। जिस के संबंध में उसके पति ने थाना झज्जर में गुमशुदगी की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि योगेश निवासी सुंदरबाड़ी राजस्थान, जोकि गुमशुदा महिला का भाई है। उसने बताया था कि उसकी बहन का पति सुकेश आवारा किस्म का व्यक्ति है। जिसके विद्या नगर भिवानी निवासी एक महिला के साथ नाजायज संबंध है। जिस पर स्थानीय पुलिस भिवानी के विद्यानगर पहुंची थी। जहां पर उपरोक्त महिला के किराए के कमरे से गांव ढाकला से गुमशुदा महिला का शव बीती 23 फरवरी को बरामद किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सुकेश कुमार व एक महिला सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महिला की हत्या की साजिश रचने वाली गांव साल्हावास हाल कीर्ति नगर भिवानी वासी आरोपी महिला को गुप्त सूचना के आधार पर गांव साल्हावास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि उपरोक्त मामले के मुख्य दोषियों सुकेश व एक महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed