फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   woman shot dead

पुरानी रंजिश को लेकर गुढ़ा गांव में महिला की गोलियां मारकर हत्या

Tue, 09 Jun 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
woman shot dead
महिला के शव को एक्सरे के लिए लेकर जाती पुलिस। - फोटो : Jhjhar
गुढ़ा गांव में मंगलवार सुबह एक महिला की उसके घर में घुुस कर पांच-छह गोलियां मारकर हत्या कर दी। पांच-छह वर्ष पूर्व एक युवती को भगाने में महिला पर शक के चलते उसकी हत्या करने की आशंका मृतका के पुत्र ने जताई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भेजा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतका के परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुढ़ा गांव निवासी मंजू पत्नी सतपाल अपने घर में कम कर रही थी सुबह 5:00 बजे गांव के ही पांच युवक आए और उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके पुत्र अंकित के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में कहा है कि गांव के ही विश्वजीत उर्फ घीसू, मंजीत व हरीश सहित पांच लोगों ने सुबह करीब पांच बजे उसकी मां मंजू देवी की पांच-छह गोलियां मारकर हत्या कर दी है। जबकि उन्होंने गली में भी हवाई फायर करते हुए उसे भी खत्म करने की धमकी दी है। पुलिस को दिए बयान में कहा है कि करीब पांच छह वर्ष पूर्व एक युवती भाग गई थी। इस मामले में उसकी मां पर युवती को भगाने में हाथ होने का शक किया जा रहा था। इसी रंजिश को लेकर उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस थाना प्रभारी दिनकर सिंह अपनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी।
विज्ञापन

- एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया
दुजाना पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। महिला की कमर कंधे व सिर में गोली मारी गई हैं। वहीं इलाका के डीएसपी व सीआईए पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने गहनता से मामले की जांच करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीन पुलिस टीमों को गठन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से तीन टीमों का गठन किया गया है। दो टीमें दुजाना पुलिस थाने से बनाई गई हैं। जबकि एक टीम सीआईए झज्जर की बनाई गई है। तीनों टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की हुई है। लेकिन फिलहाल तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।

गुढ़ा गांव में महिला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- दिनकर सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed