{"_id":"935b73bc577026e95ce659ee464675be","slug":"woman-raped-lodged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला बेरी (झज्जर)
Updated Mon, 01 Jun 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी थाना के अतंर्गत आने वाले एक गांव निवासी एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। युवक के वहां से जाने के बाद महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेरी थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि शनिवार को वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव का ही युवक बलराम घर में घुस आया। उसे जान से मारने की धमकी दी। बलराम ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म करने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
महिला ने आपबीती अपने पति को बताई। इस पर घटना की शिकायत बेरी थाना पुलिस को दी गई। बेरी थाना प्रभारी तेलुराम ने बताया कि महिला से दुष्कर्म होने की शिकायत मिली थी।
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।