फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman killed, husband injured after being hit by a truck

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, husband injured after being hit by a truck
झज्जर। गांव पाटोदा से लुहारी की तरफ ड्यूटी पर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दंपती को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना माछरोली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव पाटोदा निवासी करीब 33 वर्षीय भतेरी लुहारी स्थित वेयरहाउस में काम करती थी। 16 अक्तूबर को उसका पति राहुल उसे ड्यूटी पर छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान राहुल का भाई संदीप भी अपने निजी काम से दिल्ली जा रहा था। गांव के अड्डे पर संदीप की मुलाकात राहुल और भतेरी से हुई। बातचीत के बाद राहुल पत्नी को लेकर लुहारी की तरफ रवाना हो गया, जबकि संदीप पीछे चल रहा था।
विज्ञापन

संदीप के अनुसार, जब राहुल हनुमान मंदिर पाटोदा को पार कर आगे पहुंचा तो एक गोदाम की तरफ से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल और भतेरी को गंभीर चोटें आईं। संदीप ने राहगीरों की मदद से दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भतेरी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि संदीप की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed