{"_id":"6ad29afadd9d761a660afe14","slug":"bjp-leaders-car-recovered-within-24-hours-no-trace-of-common-citizens-vehicles-even-after-months-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-128253-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा नेता की कार 24 घंटे में बरामद, आमजन के वाहनों का महीनों बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा नेता की कार 24 घंटे में बरामद, आमजन के वाहनों का महीनों बाद भी सुराग नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर में वाहन चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। वाहन चोरी होने के पर जहां आम लोग पुलिस थानों का चक्कर काटते रहते हैं । वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज की ब्रेजा कार चोरी होने के मामले में पुलिस ने करीब 24 घंटे के भीतर कार बरामद कर ली। इस कार्रवाई के बाद आमजन के चोरी हुए वाहनों की बरामदगी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
15 अक्तूबर की रात सेक्टर-6 क्षेत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज की ब्रेजा कार उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। बताया गया कि क्रेटा कार में सवार तीन संदिग्धों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद कार में लगे जीपीएस की मदद से उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद क्षेत्र में मिली। बाद में पुलिस ने कार को लोनी देहात क्षेत्र से बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सामने आई।
शिक्षक की कार चोरी हुए दो महीने से अधिक समय बीता
इसके उलट, गांव सिलानी निवासी जलदीप की कार चोरी होने का मामला भी सेक्टर-6 थाना क्षेत्र का है। जलदीप राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी के पीजीटी हैं। उन्होंने 7 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे झज्जर रोड स्थित ओमैक्स गैलेरिया के सामने अपनी कार खड़ी की थी। अगले दिन सीसीटीवी फुटेज देखने पर कार गायब मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। घटना को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन कार बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
नहीं मिली दूधिया की बाइक
सेक्टर-9 में दूध देने आए एक युवक की मोटरसाइकिल मकान के बाहर से चोरी हो गई थी। सोनीपत जिले के गांव रामपुर कुंडल निवासी मोहित ने बताया कि वह 10 अक्टूबर को सेक्टर-9 स्थित मकान नंबर 1474 में दूध देने आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल मकान के बाहर खड़ी की थी। करीब 15 मिनट बाद वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को पुलिस को शिकायत दी गई। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन अब तक बाइक का सुराग नहीं लगा है।
आमजन के लिए भी जरूरी है ऐसी तत्परता
एक ही थाना क्षेत्र में कार चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस की कार्रवाई और वाहन बरामदगी की स्थिति पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, दोनों मामलों की परिस्थितियां अलग हो सकती हैं, लेकिन आमजन की अपेक्षा है कि चोरी हुए हर वाहन की तलाश में इसी तरह गंभीरता और तत्परता दिखाई जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बहादुरगढ़ से चोरी हुए वाहनों को पुलिस लगातार तलाश रही है। भाजपा नेता की कार में जीपीएस सिस्टम लगा था, इसलिए उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई। पुलिस लगातार वाहन चोरों को पकड़ रही है। इससे पहले भी कई वाहन चोर पकड़े गए हैं और उनसे मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
शुभम सिंह, डीसीपी बहादुरगढ़