फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Main fair of Mata Bhimeshwari Devi begins today; elaborate security arrangements in place

Jhajjar-Bahadurgarh News: माता भीमेश्वरी देवी का मुख्य मेला आज से, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Main fair of Mata Bhimeshwari Devi begins today; elaborate security arrangements in place
16jjrp07- बेरी ​​स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज रहा है। शनिवार से माता का मुख्य मेला शुरू होगा। सप्तमी और अष्टमी पर दूर-दराज के क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए हैं।
छठे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। मेले के दौरान बेरी के मुख्य चौराहों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। बाहर से आने वाले वाहनों को मेला परिसर से दूर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करवाया जाएगा। पूरे मेला परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।
विज्ञापन

माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में वर्ष में दो बार नवरात्र के दौरान मेला लगता है। सप्तमी और अष्टमी का मेला विशेष महत्व रखता है। इस दौरान नवविवाहित जोड़े माता के मंदिर में जात लगवाते हैं। वहीं, जिन परिवारों में पुत्र का जन्म हुआ है, वे बच्चों के जड़ूले उतरवाने की परंपरा निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी की गोद में एक मंदिर से दूसरे मंदिर जाती हैं माता
माता भीमेश्वरी देवी की मूर्ति को अंदर वाले मंदिर से बाहर स्थित मंदिर में लाने की परंपरा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहती है। प्राचीन परंपरा के अनुसार, पुजारी माता की मूर्ति को गोद में लेकर एक मंदिर से दूसरे मंदिर तक ले जाते हैं। इस दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता रहती है।
मेले में सजीं खिलौनों और प्रसाद की दुकानें
नवरात्र मेले के चलते परिसर में खिलौनों, प्रसाद और अन्य सामान की दुकानें सजी हुई हैं। मेले में बच्चे और महिलाएं खरीदारी कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

-------------------
वर्जन
मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है और पुलिस के स्तर पर उसी प्रकार से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी भक्त को कोई परेशानी होने की सूरत में वह कंट्रोल रूम में संपर्क करते हुए मदद प्राप्त कर सकता है।
योगेश कुमार, थाना प्रभारी बेरी

16jjrp07- बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की 

16jjrp07- बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article