{"_id":"6ad29bc13394fb065e01b864","slug":"enactment-of-rams-exile-in-ramlila-kaikeyi-asks-for-two-boons-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-128234-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रामलीला में राम वनवास का मंचन, कैकेयी ने मांगे दो वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रामलीला में राम वनवास का मंचन, कैकेयी ने मांगे दो वरदान
विज्ञापन
-फोटो 82 : रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। गांव परनाला-हसनपुर में श्री हरि सेवा समिति की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को भगवान श्रीराम के वनवास गमन का मंचन किया गया। कलाकारों ने राजतिलक की घोषणा से लेकर कैकेयी के दो वरदान मांगने तक के प्रसंगों को जीवंत किया।
मंचन में दिखाया गया कि दासी मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। यह सुनकर राजा दशरथ स्तब्ध रह गए। वहीं, श्रीराम ने पिता के वचन की मर्यादा रखने के लिए वनवास स्वीकार कर लिया। प्रसंग देखकर दर्शक भावुक हो गए। कलाकारों ने त्याग, मर्यादा और पिता के वचन का पालन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर समिति सदस्य प्रिंस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-फोटो 82 : रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत समिति
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -