फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman dies, son injured in truck collision

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल

Wed, 07 Jul 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, son injured in truck collision
बहादुरगढ़। नेशनल हाईवे-9 पर केएमपी फ्लाईओवर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बेटा घायल हो गया, जबकि उसकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना आसौदा पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

मांडोठी निवासी खुशीराम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी मां भरपाई को बाइक पर बैठाकर उनकी विधवा पेंशन बनवाने के लिए बहादुरगढ़ तहसील कार्यालय गया था। जब वे यहां से कार्य निपटाने के बाद वापस अपने घर की ओर जा रहे थे तो नेशनल हाईवे-9 पर केएमपी फ्लाईओवर के पास एलपीजी गैस टैंकर की टक्कर ली। खुशीराम का कहना है कि टैंकर का चालक लापरवाही व तेज गति से वाहन चला रहा था। बाइक में उसकी पीछे से जोरदार टक्कर लगी। जिससे वह और मां भरपाई सड़क पर जा गिरे। इसमें दोनों को चोटें आई। राहगीरों की मदद से उन्हें बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में अस्पताल ले लाया गया। जहां से उनकी मां को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। अधिक चोटें आने के कारण मां भरपाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed