फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman beaten to death for dowry

Jhajjar-Bahadurgarh News: दहेज के लिए महिला की पीटकर हत्या

Fri, 24 Mar 2023 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten to death for dowry
बहादुरगढ़। लाइनपार के छोटूराम नगर में एक महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दहेज की मांग को लेकर पति पर ही मारपीट कर हत्या करने का आरोप है। मायके पक्ष की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी 302 और 304-बी के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

मृतका की पहचान करीब 21 वर्षीय शीतल के रूप में हुई है। शीतल मूल रूप से गांव ध्यानपुरा, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। करीब दो साल पहले इसकी शादी आगरा, कासगंज, उत्तर प्रदेश के वीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों यहां छोटूराम नगर में रह रहे थे। वीर सिंह दिल्ली में कैटरिंग का कार्य करता है।
विज्ञापन

वीरवार को वीर सिंह के मकान में कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आई तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मकान के भीतर महिला का शव पाया गया। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे, लिहाजा हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी बहादुरगढ़ पहुंचे और पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका की मां माया देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही वीर सिंह मेरी बेटी को परेशान करता था। बार-बार दहेज लाने के लिए कहता था और मारपीट करता था। उसकी यातनाओं के चलते वह दो बार अपनी बेटी को गांव भी लेकर गई। गत 22 मार्च की रात को भी मेरी लड़की को दहेज की मांग तथा दूसरी लड़की से शादी करने की नीयत से मार दिया गया। मारकर जलाने की कोशिश की गई थी कि इसी बीच पुलिस पहुंच गई।

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लाइनपार थाना प्रभारी रामकरण सिंह का कहना है कि छोटूराम नगर में एक महिला का शव मिला है। धारा 302 और 304-बी के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल आरोपी फरार है। तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed