{"_id":"66eb5cf64b8e09903e06d7b5","slug":"while-trying-to-save-his-life-a-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-bahadurgarh-news-c-198-1-rew1001-209491-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जान बचाने के फेर में ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जान बचाने के फेर में ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी युवक की मौत
Thu, 19 Sep 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी। मृतक, नवीन
रेवाड़ी। गांव लुहाना निवासी एक युवक की 15 जुलाई की दोपहर में सीहा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जीआरपी ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था।
वहीं अब डीएसपी की जांच में मामले से पर्दा अब उठा है। पुलिस के मुताबिक जब नवीन भाग रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया था। उस दौरान आरोपी जान से मारने के लिए उसका पीछा कर रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बाप-बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में लुहाना गांव के लोग पीड़ित पिता सुखबीर के साथ एसपी गौरव राजपुरोहित से भी मिले थे।
ग्रामीणों ने एसपी से मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने बताया था कि यह मामला जीआरपी के अधिकार क्षेत्र का है। इसलिए जीआरपी ही इस मामले में कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच जीआरपी फरीदाबाद के डीएसपी ने की थी। डीएसपी की जांच के बाद जीआरपी ने सुखबीर के बयान पर सीहा के पिता-पुत्र सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज केस किया है। जीआरपी अब आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नवीन की उम्र करीब 21 साल थी। पिता सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। सुखबीर के मुताबिक बेटा आईटीआई कर धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी में इंटर्नशिप कर रहा था। उसके स्कूल के दोस्त रमेश की शादी थी। वह 14 जुलाई को बरात में गया था। उस दौरान नवीन की सीहा के कुछ लड़कों के साथ कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने बीच बचाव कर दिया था। 15 जुलाई को नवीन और रमेश साथ में सीहा बस स्टैंड स्थित पार्किंग में गए थे। वहां पर 3-4 लड़के पहले से ही बैठे थे।
पार्किंग में दोपहर एक बजे के करीब 7-8 लड़के लाठी-डंडों लेकर आए और नवीन की पिटाई की। इस पर जान बचाने के लिए नवीन वहां से भागने लगा। एक लड़के ने पीछे से उसके सिर पर लाठी मारी। नवीन रेलवे ट्रैक की तरफ भागने लगा। इसी बीच बीकानेर एक्सप्रेस से टकरा गया। टक्कर लगते ही नवीन साइड में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। नवीन का पीछा कर रहे सभी युवक वहां से भाग गए थे।