फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wherever cases are found, fogging is being done there, machine broken in 46 villages

Jhajjar-Bahadurgarh News: जहां केस मिल रहे, वहीं कराई जा रही फॉगिंग, 46 गांव में मशीन खराब

Wed, 18 Sep 2024 06:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 18 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Wherever cases are found, fogging is being done there, machine broken in 46 villages
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद ने डेंगू और मलेरिया के केस आने के बाद इसे फैलने से रोकने के लिए कमर कस ली है। डेंगू से निपटने के लिए नगर परिषद ने शहर के उन मोहल्लों में फॉगिंग करवाई है, जहां केस मिले थे। अन्य क्षेत्रों में फॉगिंग नहीं करवाई जा रही। यही नहीं 46 गांवों में फॉगिंग की मशीन खराब पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

शहर में डेंगू के मरीज आने के बाद नगर परिषद ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर शहर के उन मोहल्लों में फॉगिंग करवाई है, जहां से डेंगू के केस मिले है ताकि मच्छरों काे पनपने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने भी शहर के कई मोहल्लों में अभियान चलाकर एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई।
विज्ञापन

लोगों को अपने घरों में पानी इकट्ठा न होने देने की सलाह दी और आसपास साफ-सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया। वहीं शहरों की तरह स्वास्थ्य विभाग के आग्रह पर अब तक करीब 50 गांवों में फॉगिंग करवाई गई है, जिसमें अभी तक 73 लीटर दवाई का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी विभाग के पास करीब 225 लीटर दवा है, जिसका प्रयोग आने वाले समय में जिले के और गांवों में फॉगिंग करवाने के लिए किया जाएगा। अस्पतालों में भी डेंगू के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष इंतजाम किए हुए है। लोगों को डेंगू के लक्षणों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।



जिले में 222 फॉगिंग मशीन, 46 खराब

जिले में 250 गांव है।222 फॉगिंग मशीनें हैं, जिनमें से एक नगर परिषद के पास और 221 ग्राम पंचायतों के पास है। इनमें से करीब 176 मशीनें ही चालू हालात में हैं, जबकि 46 मशीनें खराब हैं।




वर्जन

जहां पर डेंगू के केस मिले हैं, वहा पर स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई है। ऐसे स्रोतों की जांच की है, जहां पर डेंगू के मच्छर पनप सकते हैं। इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।-तीर्थ सिंह बागड़ी, जिला मलेरिया अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed