{"_id":"65f9e6f779b287111b03ed77","slug":"wheat-procurement-stuck-due-to-government-slowness-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108828-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी सुस्ती से गेहूं खरीद अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी सुस्ती से गेहूं खरीद अटकी
Wed, 20 Mar 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। सरसों की फसल कटाई तेज हो गई है। मंडियों में आवक भी शुरू हो गई। किसान 150 क्विंटल सरसों मंडी में ला चुके हैं लेकिन अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। सरकारी खरीद 5650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होनी है जबकि आढ़तियों के यहां 4800 से पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल का भाव चल रहा है। सरकार रेट अधिक होने की वजह से किसान मंडी में ही सरसों बेचना चाहते हैं लेकिन अभी तक न तो खरीद की तारीख तय हुई है और न ही एजेंसियां। ऐसे में किसान परेशान हैं।
गांवों में सरसों की कटाई तेजी से चल रही है। किसान जल्द से जल्द कटाई कर अपनी फसल मंडी में बेचना चाहता है। चूंकि इस समय सरकारी रेट की तुलना में प्राइवेट आढ़तियों के यहां सरसों का भाव 500-800 रुपये प्रति क्विंटल कम चल रहा है, इसलिए किसान अपनी फसल सरकारी केंद्र पर बेचने के लिए मंडी में ला रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है।
झज्जर की अनाज मंडी में सरसों की आवक एक सप्ताह से शुरू हो चुकी है। अब तक किसान 150 क्विंटल सरसों मंडी में ला चुके हैं, लेकिन सरकारी खरीद की तिथि तय न होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी है। किसान अभी सरकारी खरीद का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद शुरू न होने की वजह से प्राइवेट आढ़तियों ने सरसों के दाम कम कर दिए हैं। उन्हें लग रहा है कि जरूरतमंद किसान रुपये की जरूरत पूरी करने के लिए मजबूरी में फसल बेेचेगा। इसी वजह से सरसों के सरकारी भाव की तुलना में आढ़तियों के यहां रेट काफी मंदा है, किसानों ने बताया कि उन्हें अगली फसल के लिए रुपयों की जरूरत है। घर के खर्च और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन भी करना होता है, इसलिए जल्द खरीद शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन
एक अप्रैल से खरीद होने की उम्मीद
झज्जर जिले में कौन सी एजेंसी सरसों की खरीद का काम करेगी। यह भी अभी फाइनल नहीं हुआ है। एजेंसी का नाम फाइनल होने और सरकारी घोषणा के बाद ही फसल बेचने का काम शुरू होगा। इसलिए माना जा रहा है कि खरीद शुरू होेने में अभी समय भी लग सकता है। एक अप्रैल तक खरीद शुरू होने की उम्मीद है।
गड्ढे को भरवाया गया
अनाज मंडी के मुख्य गेट पर पिछले लगभग 8 माह से गहरा गड्ढा बना हुआ था, जो हादसों का कारण बन रहा था। सीजन के दौरान किसानों को अपना वाहन लाते समय कई बार पहले हादसे हो चुके हैं। इस बार मार्केट कमेटी प्रशासन की तरफ से गड्ढे को पूरी तरह से भरवाकर उसे ठीक करवाया गया है।
केंद्र खोला, सोमवार से कटेंगे टोकन
मार्केट कमेटी प्रशासन की तरफ से अनाज मंडी में किसानों के टोकन काटने के लिए केंद्र खोल दिया गया है। यहां कंप्यूटर लगा दिए गए हैं और कंप्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी लगा दी गई है। सोमवार से टोकन काटने का काम शुरू होने की उम्मीद है।