फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   wearing si uniform cheeting

एसआई की वर्दी पहन धौंस दिखाकर ठग रहा था, धरा गया

Fri, 30 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
wearing si uniform cheeting
बाहदुरगढ़ में पकड़ा गया फर्जी एसआई पुलिस की हिरासत में। - फोटो : Bahadurgarh
शहर थाना पुलिस ने एक युवक को फर्जी पुलिस सब इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने आंदोलनकारी किसानों की सेवा कर रहे एक दंत चिकित्सा कर्मी से रुपये ऐंठ लिए थे और दुबारा ऐंठने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

गांव कुंदरपुरा निवासी सोविन्द किसानों के पड़ाव में खुले चिकित्सा केंद्र में किसानों को दंत चिकित्सा सेवा देते हैं। यह सेवा केंद्र नए बस अड्डे के पास चलता है। सोविन्द ने बताया कि दो-तीन दिन पहले पुलिस एसआई की वर्दी पहने हुए एक युवक ने उन्हें वर्दी की धौंस दिखाकर दबाव देकर 1500 रुपये ऐंठ लिए। युवक ने अपना नाम रवि कुमार निवासी वत्स कालोनी बहादुरगढ़ बताया। उसने सब इंस्पेक्टर की वर्दी पर रवि की नेम प्लेट भी लगाई हुई थी।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, हरियाणा पुलिस के एसआई की वर्दी पहन वह युवक वीरवार को फिर किसान आंदोलन के पड़ाव में पहुंच गया और आने जाने वालों पर रौब झाड़ने लगा।
सोविन्द ने बताया कि उन्हें उस युवक के नकली पुलिस वाला होने का शक हुआ और दूसरे आंदोलनकारियों की मदद से काबू कर लिया। इससे वह घबरा गया तो उन्होंने पकडकर सेक्टर-9 कम्युनिटी सेंटर पार्क के पास मौजूूद बहादुरगढ़ पुलिस की टीम के समक्ष पेश कर दिया और सारी बात बताई। सोविन्द ने पुलिस से अपने 1500 रुपये वापस दिलवाने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निवेदन किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। सेक्टर-9 पुलिस चौकी में ले जाकर उससे पूछताछ की गई और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। शहर थाना प्रभारी विजय कुमार के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed