फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Water shortage in Huda canal, fear of water crisis

हुडा नहर में पानी की कमी, आपूर्ति नहीं बढ़ी तो कई गांवों में होगा जल संकट

Sat, 25 Jun 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Water shortage in Huda canal, fear of water crisis
हुडा नहर में पानी की कमी, जलसंकट की आशंका
विज्ञापन

पानी की मात्रा बढ़ाने को जनस्वास्थ्य विभाग ने नहर विभाग को पत्र लिखा
-एक दर्जन से अधिक गांवों को मिलता है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। गुरुग्राम को पीने के पानी की आपूर्ति करने वाली हुडा कैनाल में पानी की कमी चल रही है। एक-दो दिन में ही नहर में पानी की आपूर्ति नहीं बढ़ी तो बादली इलाके के कई गांवों में पेयजल संकट खड़ा हो सकता है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने नहर विभाग को पत्र लिखकर पानी की मात्रा बढ़ाने की मांग की है, ताकि गांवों के जलघरों में पर्याप्त पानी मिल सके।
गांवों के सभी जलघरों में हुडा कैनाल से पानी की सप्लाई होती है। कैनाल में करीब दस दिन से पानी का लेवल कम है। जिससे कारण दर्जनों गांवों में पानी की सप्लाई में कमी आई है। ग्रामीण और विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अनिल कुमार ने बताया कि गुभाना, माजरी, लुकसर, पाहसौर, लाडपुर, दरियापुर, लगरपुर के अलावा अनेक गांवों में गुरुग्राम कैनाल से पानी लिया जाता है। पहले गुरुग्राम कैनाल में प्रतिदिन 125 क्यूसेक पानी सप्लाई होता था लेकिन अब कुछ दिनों से पानी कम हो गया है। जिससे जलघरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही और कई जलघर सूखने के कगार पर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नहर से पानी लेने के लिए कम से कम 6 फुट गहरा पानी चाहिए। कम पानी में मशीन से पानी नहीं उठाया जा रहा। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कहना है कि नहर में पानी की कमी को लेकर विभाग के आला अधिकारियों को एक पत्र लिखकर पानी बढ़ाने की मांग की है। एक दो दिन में सप्लाई नहीं बढ़ी तो क्षेत्र में पेयजल संकट बन जाएगा। लोगों से भी अपील की है कि ग्रामीणों को पानी की किल्लत से बचने के लिए व्यर्थ पानी की बर्बादी को रोकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed