फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Washing work stopped in Guru Gorakhnath temple

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुरु गोरखनाथ मंदिर में धूने का काम बंद कराया

Sun, 06 Aug 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 06 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Washing work stopped in Guru Gorakhnath temple
झज्जर। पुलिस ने गुरु गोरख नाथ मंदिर में पुराने धूने को तोड़कर पास में ही नया धूना बनाने का काम चल पुलिस ने एहतियातन रुकवा दिया है। धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए यथा स्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

नूंह हिंसा के बाद अफवाहों का दौर चल रहा है। पुलिस अलर्ट मोड पर है। शनिवार को चली एक अफवाह पर पुलिस गोरखनाथ मंदिर में पहुंची। वहां पर धूने को तोड़ने का काम चल रहा था। मंदिर में मौजूद लोगों ने बताया कि मंदिर में धूने को तोड़कर चार-पांच फीट दूरी पर बनाया जा रहा है। इस पर किसी प्रकार का कोई विवाद भी नहीं है। थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह भी यहां पहुंचे। पुलिस ने फिलहाल धारा 144 लगे होने का हवाला देकर मंदिर के लोगों को भरोसे में लेकर धूने का निर्माण फिलहाल रुकवा दिया। दरअसल नूंह में हुई हिंसा के बाद जिला में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। धार्मिक स्थलों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से गश्त भी बढ़ाई गई है। पं. श्रीराम शर्मा पार्क वाली मस्जिद में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस शहर में गश्त कर रही है। फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed