फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Warning issued to encroaching shopkeepers

Jhajjar-Bahadurgarh News: अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी

Fri, 06 Dec 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Warning issued to encroaching shopkeepers
झज्जर। नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए वीरवार को अभियान चलाया। आंबेडकर चौक से बाजार में होते हुए दिल्ली गेट तक दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी। बाजार में दुकानदार रोड के दोनों तरफ चार से पांच फीट तक सामान बाहर रखकर बेच रहे थे। नगर परिषद के कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटवाते हुए चेतावनी दी कि अगली बार सामान दुकानों के बाहर मिलने पर दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही स्थिति को देखते हुए चालान भी किए जा सकते हैं। जैसे-जैसे नगर परिषद के कर्मचारी अतिक्रमण हटवाते हुए आगे बढ़ रहे थे, वैसे ही दुकानदारों ने फिर से सामान दुकानों के बाहर रखना शुरू कर दिया। दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण करने से बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर आनंद मलिक ने बताया कि वीरवार को बाजार में जाकर दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वह अपना सामान अंदर रखे या निर्धारित स्थान तक रखे। अब सामान बाहर मिला तो जब्त करने के साथ-साथ चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed