फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vote only for those who can protect your interests: Devendra Hooda

वोट उसी को दें, जो आपके हितों की रक्षा कर सकें : देवेंद्र हुड्डा

Tue, 17 Sep 2024 05:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Vote only for those who can protect your interests: Devendra Hooda
16jjrp03- झज्जर। ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की कन्वेंशन में मौजूद कर्मचारी। स्त्र
झज्जर। ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन झज्जर और बेरी की संयुक्त कन्वेंशन हुई। इसमें मुख्य वक्ता राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा, राज्य सचिव लोकेश, सर्कल सचिव भूपेंद्र यादव, रामदर्शन राज्य ओडिटर, बेरी यूनिट प्रधान कुलदीप, एसकेएस जिला प्रधान रामबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता सर्कल सचिव भूपेंद्र और मंच संचालन झज्जर यूनिट सचिव सुनील ने किया। इस अवसर पर राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने पिछले दस सालों में कर्मचारियों से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। कर्मचारियों की किसी भी मांग को नहीं माना। कर्मचारियों के प्रत्येक आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने का कार्य किया। पिछले दस सालों में मौजूदा सरकार को विपक्ष का कार्य या तो कर्मचारियों ने या किसानों ने ही किया है। इससे सभी परिचित हैं। आज का दौर बहुत ही खतरनाक है। आज अगर संभलकर वोट की चोट सरकार पर नहीं की तो पता नहीं आगे आपका विभाग बचेगा या नहीं। आपका रोजगार भी नहीं बचेगा। आने वाले समय में सोच-समझकर अपने वोट का प्रयोग करें और वोट उसी को दें, जो आपके हितों की रक्षा कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को लेकर सोशल मीडिया पर बेतुका बयान दिया, जिसमें 8 अक्तूबर के बाद सभी की चूड़ी टाइट करने की धमकी दी है, जिसकी यूनियन निंदा करती है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर तक हरियाणा के सभी सर्कल में कर्मचारियों की कन्वेंशन की जाएगी। इसी प्रकार 26 सितंबर को अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ व सर्व सरकारी संघ हरियाणा के आह्वान पर यूनिफाइड पेंशन के विरोध और पुरानी पेंशन लागू करने के लिए प्रदर्शन किए जाएंगे। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 17 से 30 सितंबर तक सभी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को प्रदर्शन करके मांगों के ज्ञापन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed