{"_id":"57a245e94f1c1b5a7b2baba3","slug":"virendra-bhullarh-bahardurgarh-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद के खिलाफ निकाली तिरंगा यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
raily
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ भारी संख्या में युवाओं ने शहर में तिरंगा यात्रा निकालकर एकजुट होने का आह्वान किया। यात्रा का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता विरेंद्र बुल्लड़ ने किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं ने लोगों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने और देश से इसे बिल्कुल खत्म करने का संदेश दिया। यात्रा दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंची, जहां युवाओं ने आतंकवाद का पुतला जलाकर रोष भी प्रकट किया।
विज्ञापन
बुधवार को यात्रा का शुभारंभ छोटूराम धर्मशाला से किया गया। यहां से भारी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा लिए आतंकवाद के खिलाफ नारे लगा रहे थे। यात्रा दिल्ली रोहतक रोड से होते हुए दोपहर बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंची जहां युवाओं ने पहले तो देश से आतंकवाद का खात्मा कैसे हो विषय पर आयोजित गोष्ठी में भाग लिया। यहां पर विचार रखते हुए विरेंद्र बुल्लड़ ने कहा कि आतंकवाद देश के लिए एक नासूर की तरह बनता जा रहा है। अगर जल्द ही आतंकवाद को खात्मा नहीं किया गया तो यह हमारे देश को अंदर से खोखला कर देगा। उन्होंने देश के युवाओं से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और डटकर सामना करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल युवाओं में से उनके नेतृत्व में पांच युवा 15 अगस्त को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे और आतंकवादियों को खुली चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि देश का युवा आतंकवादियों की धमकियों से डरने वाला नहीं है। युवा आतंकवादियों को जड़ से खत्म करने का माद्दा रखता है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर जाने वाले पांच सदस्यीय दल में उनके अलावा अनिल प्रधान, नवीन खत्री, रामफल मलिक व प्रमोद के नाम शामिल हैं। तिरंगा यात्रा में मोनू जून, अनिल प्रधान, सुशांत दुबे, रामफल मलिक, बबलू हुड्डा, कर्मबीर, सतेंद्र, सत्ते, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन