फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers made Mohana toll plaza on NH-352A free for one and a half hours

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएच-352ए पर ग्रामीणों ने मोहाना टोल प्लाजा कराया डेढ़ घंटा फ्री

Mon, 27 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 27 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers made Mohana toll plaza on NH-352A free for one and a half hours
फोटो 43: सोनीपत के मोहाना टोल प्लाजा पर टोल माफ कराने की मांग को लेकर रोष व्य​क्त करते ग्रामीण।
सोनीपत। एनएच-352ए पर गांव मोहाना के पास टोल प्लाजा पर रविवार को कई गांव के ग्रामीण पहुंचे और रोष जताया। ग्रामीणों ने आसपास गांवों के लोगों के वाहनों का टोल माफ कराने की मांग करते हुए करीब डेढ़ घंटे तक टोल फ्री कराए रखा। इस दौरान टोल कर्मियों व ग्रामीणों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। मौके पर हालात तब बिगड़ गए जब टोल कर्मी ने हथियार लहरा दिया।
विज्ञापन

टोल कर्मी ने ग्रामीणों को धमकाने की कोशिश की तो लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में टोल कर्मी के लाइसेंसी हथियार गिरने पर उसे उठाने की बात कही है। रविवार को मोहाना, नैना ततारपुर, माजरा, तिहाड़, जाजी, लोहारी टिब्बा, माच्छरी व जुआं के ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधि टोल प्लाजा पर रियायत की मांग को लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान टोल कर्मी और ग्रामीणों के बीच बहस शुरू हो गई जो देखते-देखते हंगामे में बदल गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टोल प्रबंधन स्थानीय लोगों से भी वसूली कर रहा है, जबकि नियमों के मुताबिक उन्हें छूट मिलनी चाहिए। इतना ही नहीं टोल साइट पर रेट लिस्ट भी नहीं लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि पास बनाए बिना जबरन टोल काटा जा रहा है और विरोध करने पर धमकाया जाता है। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को शांत किया। ग्रामीणों ने टोल कर्मी के खिलाफ शिकायत देकर टोल कर्मी का लाइसेंस रद करने की मांग की। बाद में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में टोल प्रबंधन और ग्राम प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। बैठक के दौरान बताया गया कि एनएचएआई की ओर से निर्धारित दरों से टोल लिया जाएगा। नियम के अनुसार वाहन चालकों को रियायत मिलेगी।


कई गांव के लोग टोल प्लाजा पर गए तो वहां टोल माफ कराने की मांग को लेकर रोष जताया था। इस दौरान टोल कर्मी का लाइसेंसी हथियार नीचे गिर गया था। उस हथियार को उठाते समय टोलकर्मी का हाथ ऊपर उठ गया था।
- रविंद्र कुमार, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत
देश में किसी भी टोल प्लाजा पर संबंधित क्षेत्र के वाहनों का टोल माफ का कोई नियम नहीं होता। नियमों के अनुसार वाहन चालकों को टोल में रियायत दी जाती है। सोनीपत के मोहाना टोल प्लाजा पर नजदीकी गांवों के वाहन चालकों को रियायत दी जाएगी।

- जगभूषण शर्मा, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

फोटो 43: सोनीपत के मोहाना टोल प्लाजा पर टोल माफ कराने की मांग को लेकर रोष व्यक्त करते ग्रामीण।

फोटो 43: सोनीपत के मोहाना टोल प्लाजा पर टोल माफ कराने की मांग को लेकर रोष व्यक्त करते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed