फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers jammed due to electricity problem

बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लगाया 2 घंटे जाम

Fri, 22 Jul 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers jammed due to electricity problem
झज्जर। बिजली समस्या को लेकर वीरवार को ग्वालीसन के ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने वीरवार रात झज्जर-छूछकवास मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। रात साढे़ 10 बजे बिजली आने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। उस दौरान छुछकवास पुलिस और एसडीएम रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे उन्होंने लोेगों को आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वीरवार की शाम करीब 8:30 बजे ग्वालीसन गांव के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर झज्जर-छूछकवास मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मंगलवार की रात से बिजली नहीं आ रही है। आती है तो कभी 5 मिनट तो कभी 10 मिनट में चली जाती है। जिसके कारण न तो घरेलू काम हो रहे हैं और पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पशुओं के लिए हरे चारे की मुसीबत बन गई है। इस वजह से उन्होंने परेशान होगा जाम लगाने पर मजबूर होना पड़ा। करीब 2 घंटे तक जाम लगाए जाने के बाद नहीं तो बिजली निगम का कोई अधिकारी पहुंचा मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई दिनों से समस्या बनी हुई थी, लेकिन मंगलवार की शाम से तो बिजली के कटों ने पूरी तरह से परेेशान कर दिया है। लोगों के इनवर्टर तक जवाब दे गए हैं। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। जिले की सबसे व्यस्त सड़कों में यह मार्ग आता है। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वर्जन
कड़ौदा गांव में बिजली की लाइन में फाल्ट आ गया था। जिसकी वजह से साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे तक शटडाउन लिया हुआ था। इस इस वजह से बिजली का कट लगा था। जाम की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, बेरी।
बिजली की समस्या को लेकर जाम लगा दिया था। ग्रामीणों से बात की गई है। जाम खुल गया है।
- रविंद्र कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed