{"_id":"6ac95e814d6da86bc608b45a","slug":"reconstruction-of-sainipura-chaupal-stalled-for-a-year-and-a-half-former-councilor-expresses-displeasure-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-127999-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डेढ़ साल से अटका सैनीपुरा चौपाल का पुनर्निर्माण, पूर्व पार्षद ने जताई नारजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डेढ़ साल से अटका सैनीपुरा चौपाल का पुनर्निर्माण, पूर्व पार्षद ने जताई नारजगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। वार्ड-14 स्थित सैनीपुरा शिव मंदिर चौपाल के पुनर्निर्माण में देरी और पुराना शिलापट्ट हटाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने काम में देरी पर नाराजगी जताते हुए शिलापट्ट को दोबारा उसी स्थान पर लगाने की मांग की।
जसबीर सैनी ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री के समक्ष चौपाल के पुनर्निर्माण का मुद्दा उठाया था। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री ने डी-प्लान के तहत अधिकारियों को काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद करीब डेढ़ साल से काम लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते काम में देरी करवाई गई।
सैनी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुनर्निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने पुराने शिलापट्ट को हटाने पर आपत्ति जताते हुए बताया कि उस पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक और संबंधित अधिकारियों के नाम अंकित थे। उन्होंने शिलापट्ट को सम्मानपूर्वक दोबारा लगाने और काम में देरी के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -