{"_id":"6ac95ec9e2f7f09d29035134","slug":"invitations-extended-in-villages-for-the-farmers-labourers-mahapanchayat-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-127983-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान-मजदूर महापंचायत के लिए गांवों में दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान-मजदूर महापंचायत के लिए गांवों में दिया न्योता
विज्ञापन
-फोटो 82 : किसानों को 26 अक्तूबर की महापंचायत का न्यौता देते संगठन पदाधिकारी। स्रोत संगठन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मांडौठी और डाबौदा गांवों का दौरा कर किसानों-मजदूरों को 26 अक्तूबर को रोहतक के बोहर स्थित नांदल भवन में होने वाली प्रदेश स्तरीय महापंचायत में शामिल होने का न्योता दिया।
संगठन के प्रदेश कमेटी सचिव जयकरण मांडौठी और जिला कमेटी सदस्य रामकिशन ने बताया कि महापंचायत में एमएसपी की कानूनी गारंटी, खाद की कमी, फसल खरीद और लंबित मुआवजे सहित किसानों की समस्याएं उठाई जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों को कम दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है।
संगठन ने फसलों की लागत से डेढ़ गुना एमएसपी पर खरीद, किसान-मजदूरों की कर्जमाफी, बिजली व बीज बिल वापस लेने और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की मांग उठाने की बात कही।
विज्ञापन
पदाधिकारियों के अनुसार, महापंचायत में दिल्ली आंदोलन के शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने और सिंघु व टिकरी बॉर्डर पर स्मारक बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग भी की जाएगी।
-फोटो 82 : किसानों को 26 अक्तूबर की महापंचायत का न्यौता देते संगठन पदाधिकारी। स्रोत संगठन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -