{"_id":"6ac95e998141f9c5380e3fb4","slug":"entry-and-exit-closed-at-57-delhi-metro-stations-commuters-heading-to-delhi-will-face-increased-inconvenience-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-127990-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद, दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद, दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन से बाहर आते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 57 मेट्रो स्टेशनों पर 9 अक्तूबर की रात नौ बजे से यात्रियों के प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध लगाया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार, यह व्यवस्था 10 अक्तूबर को भी अगले आदेश तक जारी रहेगी।
इसका असर बहादुरगढ़ से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बहादुरगढ़ के यात्री ग्रीन लाइन मेट्रो से दिल्ली पहुंचते हैं। ऐसे में प्रभावित स्टेशनों के आसपास स्थित कार्यालयों, बाजारों और अन्य स्थानों पर जाने वालों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है। यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपने गंतव्य स्टेशन की स्थिति और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
ये स्टेशन रहेंगे प्रभावित
प्रभावित स्टेशनों में ग्रीन लाइन का इंद्रलोक, कश्मीरी गेट, राजीव चौक, नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, सुप्रीम कोर्ट, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, लाजपत नगर, हौज खास, आजादपुर, विश्वविद्यालय, सीलमपुर, वेलकम, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, यमुना विहार, खजूरी खास, कालिंदी कुंज, जामिया मिलिया इस्लामिया और ओखला विहार सहित कुल 57 स्टेशन शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले मेट्रो की आधिकारिक सूचना से अपने गंतव्य स्टेशन की स्थिति की पुष्टि करनी चाहिए। प्रतिबंध की अवधि और प्रभावित स्टेशनों के संबंध में जारी होने वाले नए आदेशों पर भी नजर रखें।
अनुज दयाल, प्रवक्ता, डीएमआरसी