फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers arrested 6 cattle buyers on charges of recce

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रामीणों ने रेकी के आरोप में 6 पशु खरीदारों को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers arrested 6 cattle buyers on charges of recce
01jjrp10- झामरी गांव में ग्रामीणों ने पकड़ी बिना नंबर की गाड़ी। स्रोत-ग्रामीण
साल्हावास। क्षेत्र के गांव झामरी में एक बिना नंबर की पिकअप गाड़ी में सवार 6 लोगों को ग्रामीणों ने रेकी के आरोप में पकड़ा। आरोप है कि प्रवासी लोग पशु खरीदार बनकर दिन में रेकी करते हैं और रात में पशुओं की चोरी करते हैं। मौके पर ग्रामीणों ने डायल 112 को बुलाया और पकड़े गए लोगों को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज सतबीर ने बताया कि जांच में ग्रामीणों के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। गाड़ी के कागजात भी पुलिस ने चैक किए हैं। वाहन की नंबर प्लेट पीछे से गायब थी जबकि गाड़ी के आगे नंबर प्लेट लगी हुई मिली। सरपंच मंगल पहलवान ने बताया कि आगे वाली प्लेट के पास तीन-चार लाइट लगाई गई थी जिससे नंबर प्लेट लाइट की रोशनी में दिखाई ही नहीं देती।
विज्ञापन

किसान नेता राजेश झामरी ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत सरपंच मंगल पहलवान को भी सूचना दी। सरपंच ने पुलिस को बुलाया और रेकी करने वाले व्यक्तियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पशु खरीदार अपने आप को यूपी के रहने वाले बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना गिरफ्तारी के मामला निपटाने का आरोप
सरपंच का कहना है कुछ समय गांव ढलानवास से दो भैंस चोरी की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि ढलानवास से चोरी की सूचना पुलिस को दी गई और गाड़ी को मौके पर ही पकड़ लिया था लेकिन मामले को जल्दी ही बिना किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी के निपटा दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि हमारी प्रशासन से यही अपील है कि इस तरह के मामले में निष्पक्ष जांच की जाए ताकि इस प्रकार का हादसा कहीं भी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed