फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   vidhaayak jee gaanv ka vikaas karao, 20 laakh tak ke kaam karaane ka adhikaar dilao

सीएम की नीति पर चलते हुए सबको साथ लेकर सबका विकास करें सरपंच : कौशिक

Sun, 18 Dec 2022 09:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
vidhaayak jee  gaanv ka vikaas karao, 20 laakh tak ke kaam karaane ka adhikaar dilao
बहादुरगढ़। पूर्व विधायक भाजपा नेता नरेश कौशिक ने हलके के सभी सरपंचों व ब्लाक समिति सदस्यों से रूबरू हुए। उन्होंने सरपंचों को भरोसा दिलाया कि वह ग्रामीण क्षेत्र के विकास में उन्हें पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन

बैठक में सरंपच और पंचों ने भी अपने मांगे रखीं। गांव कसार से लगातार दूसरी बार सरपंच बने टोनी कुमार ने पूर्व विधायक के सामने मांग रखी कि सरपंचों को गांव में विकास कार्य कराने के लिए दो लाख की बजाय 20 लाख तक की लागत के काम कराने की अनुमति देनी चाहिए। इस पर सभी सरपंचों ने टोनी की मांग का समर्थन किया। कई सरपंचों ने ग्राम पंचायतों का बजट बढ़ाने और विकास कार्यों के लिए तुरंत धनराशि जारी कराने की मांग की। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि सभी सरपंच पंचायतों का प्रस्ताव उन्हें लाकर दें। वे सीएम से मिलकर उनकी मांग रख देंगे। सीएम जरूर उनकी मांग को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

नरेश कौशिक ने सभी जनप्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास के मामले में सभी सरपंचों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के लिए पैसा सरकार को देना है। ऐसे में वे सीएम से बहादुरगढ़ हलके में आने का समय लेंगे। हलके के विकास के लिए रैली की जाएगी। अगर सभी सरपंच ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस रैली में भीड़ जुटाएंगे तो उसके हाथ तो मजबूत होंगे और सरकार यहां विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा पैसा देने का काम करेंगे। विधायक ने बताया कि भाजपा सरकार ने विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल लागू किया है। सभी सरपंच व जन प्रतिनिधि इस पोर्टल पर अपने-अपने विकास कार्य डालें। पोर्टल की निगरानी खुद सीएम कर रहे हैं। सरपंच जो भी मांग पोर्टल पर करेंगे, अगर वह होने लायक है तो तुरंत उसका पैसा जारी किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, मंडल अध्यक्ष सचेज कुमार, मंडल अध्यक्ष सोनू मान, मंडल अध्यक्ष सत्यवान छिकारा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कुमार, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन सुरेंद्र भारद्वाज व दिनेश शेखावत, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, कैप्टन रामसिंह दलाल, बलवान खत्री, पार्षद राजेश मकड़ौली, राजेश तंवर, अनिल सिंघल, विस्तारक सतबीर मलिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख से 20 लाख की जाए सरपंचों की पावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed