फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Victim alleges electricity workers installed meter without checking papers

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीड़ित का आरोप, बिजली कर्मचारियों ने बिना कागजों की जांच किए लगा दिया मीटर

Wed, 07 Aug 2024 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 07 Aug 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Victim alleges electricity workers installed meter without checking papers
झज्जर। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से मंगलवार को उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आयोजित की गई। इसमें कुल दो शिकायत आई। एक मीटर को लगाने और दूसरी गलत तरीके से प्लॉट को कब्जाने के लिए फर्जी दस्तेवाजों से मीटर लगाने को लेकर थी। बैठक में बिजली निगम के एसई यशवीर सिंह ने लोगों की शिकायत सुनी।
विज्ञापन

झज्जर वार्ड-3 निवासी अमित ने बताया कि उसके छोटे भाई ने एक साल पहले उसके प्लाॅट पर कब्जा कर लिया और कब्जे को पक्का करने के लिए उसने प्लॉट में मीटर लगवा दिया। मीटर लगवाने को लेकर दिए गए प्रमाण पत्रों में गलत जानकारी दी गई है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी बिना दस्तावेजों की जांच किए बिना ही मीटर लगा दिया। इसका पता चलने के बाद अमित ने बिजली विभाग में इसकी शिकायत दर्ज करवाई और उसने मीटर लगाने वाले कर्मचारी और अपने छोटे भाई के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इसकी जानकारी अमित के भाई को पता चलने पर उसने मीटर को हटा लिया, लेकिन कब्जा अभी तक नहीं छोड़ा है। बिजली निगम के अधिकारियों ने भी अपने कर्मचारी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे लेकर अमित पिछले एक साल से बिजली निगम के चक्कर काट रहा है। उसने बताया कि अगर आज कोई कार्रवाई नहीं हाेगी तो वह कोर्ट का रुख करेगा।
विज्ञापन


वर्जन
यह जांच का विषय है कि जब प्लाट पर कब्जा करने वाले व्यक्ति ने मीटर को हटा लिया है तो हम इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। हमें जो भी दस्तावेज दिए गए थे, उनके आधार पर निगम ने मीटर लगा दिया था। इसमें हमारे कर्मचारी की कोई गलती नहीं है, इसलिए उस पर काई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशबीर सिंह, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed