{"_id":"6aafcf1641d58d5d430e096e","slug":"vehicle-rams-into-stationary-canter-on-kmp-one-dead-driver-injured-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-127370-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हिमांचल प्रदेश के ध्यानार्थ\nकेएमपी पर खड़े कैंटर में वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हिमांचल प्रदेश के ध्यानार्थ केएमपी पर खड़े कैंटर में वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, चालक घायल
Sun, 20 Sep 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-52: घायल चालक हेमराज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। केएमपी एक्सप्रेसवे पर आसौदा टोल के पास शुक्रवार रात खड़े कैंटर में एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक के साथी की दोनों वाहनों के बीच दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन का चालक मौके से भाग गया।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सिरमौर निवासी हेमराज (35) कैंटर में रेवाड़ी दवा उतारकर अपने गांव की ओर जा रहे थे। कैंटर में उसके गांव के ही कृष्ण चंद्र (45) उसके साथ घूमने आया थे। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे जब वे आसौदा टोल के पास पहुंचे तो उनके कैंटर में टायर पंक्चर हो गया। कैंटर का टायर खराब होने पर दोनों ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और टायर बदलने लगे।
इसी दौरान एक अन्य वाहन ने कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कृष्ण चंद्र दोनों वाहनों के बीच आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हेमराज को भी चोटें आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हेमराज को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन
वहीं कृष्ण चंद्र के शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। वहीं एसएचओ थाना सदर, बहादुरगढ़ जयभगवान का कहना है कि केएमपी पर खड़े कैंटर में एक अन्य वाहन की टक्कर हो गई। इसमें कैंटर चालक के साथी की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया है। मृतक हिमाचल प्रदेश के सिरमौर का रहने वाला कृष्णचंद्र है।