फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vehicals cheking is cotinue on cheak Post due to Lockdown

लॉकडाउन के मध्येनजर लगाए गए विशेष नाके, नाकों पर की जा रही वाहनों की छानबीन

Tue, 24 Mar 2020 08:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicals cheking is cotinue on cheak Post due to Lockdown
नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश देते अधिकारी। - फोटो : Jhjhar
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने एवं आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर झज्जर पुलिस कि कई टीमों को जिले के चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए सतर्कता के साथ तैनात किया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों की पालना एवं लॉकडाउन के मद्देनजर झज्जर पुलिस द्वारा शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी सहित गश्त पार्टियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन के आदेशों को सफल बनाने के लिए झज्जर जिले की अन्य जिलों तथा दिल्ली के साथ लगती सीमाओं पर भी विशेष नाकेबंदी करके बारीकी से प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डीआईजी अशोक कुमार के दिशा निर्देशानुसार झज्जर पुलिस की अनेक टीमों को जिला के विभिन्न स्थानों पर आवश्यक साजो सामान के साथ तैनात किया गया है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आमजन को कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में लगाए 24 नाके
डीआईजी अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए दिल्ली सीमा सहित जिला के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई है। लॉक डाउन के मद्देनजर दिल्ली सीमा के साथ लगते एरिया में विभिन्न स्थानों पर 10 नाके तथा अन्य जिला की सीमाओं के साथ लगते 14 नाके लगाए गए हैं। दिल्ली सीमा के साथ जो नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगाए गए हैं नाके
जिला में पुलिस की तरफ से कानोन्दा टी पाइंट पंजाब खोड़ रोड दिल्ली, कानोदा से जोंती रोड, जगरतपुर चौक से मुंडेला, बादली से ढांसा बॉर्डर, बहादुरगढ़ से टिकरी बॉर्डर, बालोर मोड से झाडोदा कैर मुंडेला दिल्ली, बहादुरगढ़ से नजफगढ़ रोड झाडोदा बॉर्डर, परनाला से निजामपुर दिल्ली, गुभाना से बाकरगढ़ दिल्ली तथा देवरखाना लोहट से गालिबपुर दिल्ली शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों के साथ लगती सीमाओं पर विभिन्न नाके लगाए गए हैं। जिनमें निलोठी नहर पुल, मुंडाखेड़ा, याकूबपुर, कुलाना चौक, टी पाइंट ढाकला, नहरपुल साल्हावास, खोरड़ा मोड़, सेहलंगा टी पाइंट, रोहद टोल प्लाजा, ढराना मोड, आसंडा, डीघल टोल प्लाजा, छुछकवास दादरी रोड मातानहेल टी पाइंट तथा नहर पुल बेरी रोहतक रोड शामिल हैं।

24 घंटे पुलिस के जवान रहेंगे तैनात
उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी नाके लगातार 24 घंटे तैनात रहेंगे। आवश्यक उपकरणों सहित उपरोक्त उपरोक्त नाकों पर तैनात सभी पुलिस जवानों को सुरक्षा के मद्देनजर मास्क, दस्ताने व सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त जवानों के लिए रहने व खाने की व्यवस्था भी की गई है। उपरोक्त विशेष नाकों पर किसी भी कमर्शियल वाहन को किसी भी हालत में जिला झज्जर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। निजी वाहनों जिनमें केवल चार सवारी होंगी उन्हें ही प्रवेश करने दिया जाएगा। उपरोक्त नाकों पर खाने के सामान वाला कोई भी वाहन, दूध, सब्जी वाला वाहन, पेट्रोल, डीजल, गैस वाला वाहन तथा एंबुलेंस इत्यादि को आने जाने की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed