फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vacancy trips started from Haryana and Punjab to reach Tikri border on 23rd

हरियाणा और पंजाब से शुरू हुईं पद यात्राएं 23 को पहुंचेंगी टीकरी बॉर्डर

Sat, 20 Mar 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vacancy trips started from Haryana and Punjab to reach Tikri border on 23rd
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस को मनाने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का जत्था फिर से पहुंचने लगा है। किसान संगठनों का दावा है कि 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाने के लिए पंजाब, हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। इसमें 23 मार्च तक आयोजित होने वाली शहीद यादगार किसान मजदूर पदयात्रा भी शामिल है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि एक पदयात्रा 18 मार्च से लाल सड़क हांसी, हिसार हरियाणा से शुरू हो गई है जो 23 मार्च को टीकरी बॉर्डर पर पहुंचेगी। वहीं दूसरी यात्रा पंजाब के खटकड़ कलां से शुरू होकर पानीपत आएगी। यह हरियाणा के जत्थे से मिलकर 23 मार्च को सिंघु बॉर्डर पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू का कहना है कि शहीद भगत सिंह और अन्य साथियों की शहादत दिवस को 23 मार्च मनाने के लिए तरनतारन जिले से एक दल भेजने की विशेष तैयारी की गई है। हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का एक दल भी 20 मार्च शनिवार को दिल्ली मोर्चा में शामिल होगा। धरनास्थल पर लोगों के जुड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिन में अधिक गर्मी हो रही है और इससे निपटने के लिए कई जगहों पर गन्ने का रस और दूसरे तरल पदार्थ की व्यवस्था बड़े स्तर पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने का रस निकाल रहे अमृत ने कहा कि वह पिछले 15 दिनों से यहां पर सेवा दे रहे हैं। हालांकि उन्हें गर्मी से अधिक समस्या नहीं है। कहते हैं, हम खेतों में रहने वाले लोग हैं। अगर कोई यह कह रहा है कि हम थक गए हैं तो यह बेहद गलत होगा। हम तब तक यहां पर डटे रहेंगे, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed