झज्जर पहुंचे यूपी के CM : बाबा पालनाथ आश्रम में की प्राण प्रतिष्ठा, बोले-सनातन संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन
गांव कबलाना में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर से जोशीला अंदाज देखने को मिला। योगी आदित्यनाथ यहां गांव कबलाना में पालकनाथ धाम के धार्मिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को झज्जर जिले के कबलाना गांव स्थित सिद्ध बाबा पालनाथ आश्रम में भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और आत्म भंडारे में हिस्सा लिया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति है और इसी ने मानव विकास को आकार दिया है। हमारे यहां पूजा-अर्चना के विविध तरीके हैं, ज्ञान बांटने की सदियों पुरानी परंपराएं हैं। इस परंपरा में नाथ समुदाय की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कैलाश पर्वत के शिव से लेकर रामेश्वरम के शिव मंदिर तक ये सभी हमें एक सूत्र में बांधते हैं।
#WATCH | Jhajjar (Haryana): UP CM Yogi Adityanath participates in Pran Pratishtha and Aathman Bhandara, at Siddha Baba Palnath Ashram, says, "... Sanatan culture is the world’s oldest culture and has shaped human evolution. We have different methods of worship and traditions of… pic.twitter.com/IksRkfDcYb
— ANI (@ANI) November 30, 2025
मुख्यमंत्री ने धूनी पर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। देश-विदेश से आए सैकड़ों साधु-संतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। कार्यक्रम के बाद विशाल आत्म भंडारा हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। योगी के आगमन पर आश्रम को फूलों से सजाया गया था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया।
झज्जर की धरती पर फिर दिखा योगी आदित्यनाथ का जोशीला अंदाज
गांव कबलाना में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर से जोशीला अंदाज देखने को मिला। योगी आदित्यनाथ यहां गांव कबलाना में पालकनाथ धाम के धार्मिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ का संत समाज की तरफ से जहां भव्य स्वागत किया गया, वहीं ब्राह्मण मंत्रोचार के बीच योगी आदित्यनाथ ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में यज्ञ के अंदर पूर्ण आहूति भी डाली। यहां मंच से योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से कटोगे तो बंटोगे का नारा दिया।
उन्होंने कहा कि सीमा पार से हमारा दुश्मन दो तरह से हमले करने की फिराक में है। एक हमला धर्मान्तरण और दूसरा हमला नशे के कारोबार को फैलाकर करता है। हमारा दुश्मन धर्मान्तरण और नशे के कारोबार से देश को तोड़ना चाहता है और हमारी युवा पीढ़ी का बर्बाद करना चाहता है। इसलिए हम सभी को इसके लिए सावधान रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वह जाति, तुष्टिकरण, भाषा और क्षेत्रवाद के चक्कर में पड़कर आपस में न बंटे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा करने के लिए हमे सनातन धर्म की रक्षा करनी होगी। यदि हम ऐसा नहीं कर पाए तो आने वाली पीढिंयां हमें कतई माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं और वर्तमान पीढ़ी को बचाने के लिए हमें नशे पर प्रहार करना होगा। प्रदेश व देश के हर घर में हमें धर्म घ्वज की पताका फहरानी होगी।
गांव-गांव जाकर इसके लिए हमें जनजागरण चलाना होगा। यहां संत समाज के स्वागत से अभिभूत हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहाश साक्षी है कि जब भारत का स्वर्णिम काल था तो उस समय भी विदेशी हमलें इसी प्रकार से हुए थे जैसे की अब होने के प्रयास में है। इसलिए हम सभी को इसके लिए सावधान रहने की जरूरत है। हमारा दुश्मन लगातार हमले की फिराक में है, इसके लिए पूरी तरह से सजग रहने की जरूरत है। मंच से ही योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा की नायब सैनी सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास के पथ पर ले जा रही है।