{"_id":"61a716b7ef825f501826a6c1","slug":"unknown-vehicle-collided-with-motorcycle-on-matanhel-chhuchakwas-road-died-jhjhar-news-rtk631401750","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातनहेल-छूछकवास सड़क मार्ग पर मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातनहेल-छूछकवास सड़क मार्ग पर मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,हुई मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव लेने के लिए इंतजार करते हुए परिजन।
- फोटो : Jhjhar
Link Copied
मातनहेल-छुछकवास मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से उनके बेटे की जान गई है, यदि समय रहते उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक छव्वा गांव निवासी पवन कुमार पुत्र करण सिंह मंगलवार को बाइक से किसी परिचित को छोड़ने के लिए छुछकवास आ रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल पवन को लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज करने के बाद घर भेज दिया । घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही पवन की तबीयत बिगड़ गई। जिससे परिजन उसे दोबारा सामान्य लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पवन ने इसी साल बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। पुलिस जांच अधिकारी जयकरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ किसान दर्ज कर लिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने यदि पवन को पीजीआई रोहतक रेफर कर देते तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।