फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uncle kills nephew by shooting three bullets with licensed revolver

जमीन विवाद के चलते चाचा ने भतीजे की गोली मार कर की हत्या

Sun, 20 Jun 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Uncle kills nephew by shooting three bullets with licensed revolver
झज्जर। शहर की यादव कॉलोनी में शुक्रवार की रात को एक युवक की उसके चाचा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने भी घटना स्थल से सुबूत जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। दोपहर बाद जतिन (23) का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली से जानकारी अनुसार शहर की यादव कॉलोनी निवासी राज सिंह का भतीजे जतिन के साथ जमीन को लेेकर विवाद चल रहा था। रंजिश के चलते शुक्रवार की देर रात दोनों के बीच आपस में विवाद हुआ था। आरोप है कि झगड़े के दौरान ही राजसिंह ने अपने भतीजे जतिन पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कई फायर किए। पुलिस ने तीन गोलियां जतिन को लगने की बात बता रही है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राज सिंह मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव का शनिवार को सामान्य अस्पताल में पोस्मार्टम करवाया दिया है।
विज्ञापन

हत्यारोपी को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन
एसपी राजेश दुग्गल के आदेश पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है। इसमें शहर पुलिस थाने की टीम के अलावा दो सीआईए और एक साइबर सेल की टीम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने शनिवार को जतिन के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नर सिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed