फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Udaipur City-Chandigarh-Udaipur City bi-weekly superfast express train to run bi-weekly from September 27

Jhajjar-Bahadurgarh News: 27 सितंबर से सप्ताह में दो दिन चलेगी उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

Wed, 24 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Udaipur City-Chandigarh-Udaipur City bi-weekly superfast express train to run bi-weekly from September 27
23jjrp03- झज्जर का रेलवे स्टेशन। संवाद
झज्जर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-चंडीगढ-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। इसका झज्जर रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होगा। उदयपुर से चंडीगढ़ जाते समय सुबह 3:53 मिनट और चंडीगढ़ से उदयपुर सिटी जाते समय दोपहर 4:38 बजे झज्जर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार 20989 उदयपुर सिटी-चंडीगढ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेल सेवा 27 सितंबर से शुरू हो रही है। यह उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को 4.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 11.00 बजे आगमन व 11.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 9.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेल सेवा 28 सितंबर से चंडीगढ़ से प्रत्येक वीरवार व रविवार को 11.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 9.15 बजे आगमन व 9.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 5.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह राणा प्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 2 सेकेंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, एक पॉवर कार व एक गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

उदयपुर से चंडीगढ़ की समय सारिणी
स्टेशन आगमन प्रस्थान
उदयपुर सिटी-4:05
राणा प्रताप नगर-4:13 4:15
मावली-4:46 4:48
कपासन-5:14 5:16
चंदेरिया-6:00 6:02
भीलवाड़ा-6:45 6:50
बिजयनगर-7:33 7:35
अजमेर-8:50 9:00
किशनगढ़-9:27 9:29
फुलेरा-10:08 10:10
जयपुर-11:00 11:10
गांधीनगर जयपुर-11:21 11:24
दौसा-12:01 12:03
बांदीकुई-12:21 12:23
राजगढ़-12:44 12:46
अलवर-01:23 01:26
रेवाड़ी-3:05 3:10
झज्जर-3:51 3:53
रोहतक-4:23 4:28
जींद-5:08 5:10
नरवाना-5:35 3:37
कैथल-6:10 6:12
कुरुक्षेत्र-7:10 7:50
अंबाला कैंट-9:05 9:10
चंडीगढ़-9:50

चंडीगढ़ से उदयपुर के लिए समय सारिणी
स्टेशन आगमन प्रस्थान
चंडीगढ़-11:20
अंबाला कैंट-12.05 12:10
कुरुक्षेत्र-12.50 1:20
कैथल- 2:03 2:05
नरवाना- 2:46 2:48
जींद- 3:18 3:20
रोहतक 4:00 4:05
झज्जर 4:38 4:40
रेवाड़ी 5:55 5:57
अलवर 6:51 6:54
राजगढ़ 7:20 7:22
बांदीकुई 7:46 से 7:48
दौसा 8:09 8:11
गांधी नगर जयपुर 8:48 8:51
जयपुर 9:15 9:25
फुलेरा 10:15 10:17
किशनगढ़ 10:55 10:57
अजमेर 11:35 11:45
बिजयनगर 12:33 12:35
भीलवाड़ा 1:45 से 1:50
चंदेरिया 2:55 2:57
कपासन 3:48 3:50
मावली 4:18 4:20
राणाप्रताप नगर 4:52 4:54
उदयपुर सिटी 5:25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed