फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two vehicles loaded with straw have been impounded.

Jhajjar-Bahadurgarh News: तूड़े से भरे दो वाहन इंपाउंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two vehicles loaded with straw have been impounded.
07jjrp06- थाने का निरीक्षण करती पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह। स्रोत-पुलिस - फोटो : kathua news
झज्जर। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने शुक्रवार रात्रि थाना माछरौली व साल्हावास क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान भारी मात्रा में तूड़ी से भरे दो वाहन पकड़े। आवश्यक दस्तावेज न दिखाने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों वाहनों को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ईआरवी) को भी चैक किया गया। ईआरवी की स्थिति संतोषजनक पाई गई और उसमें तैनात स्टाफ को सतर्क रहते हुए त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया जाए। पुलिस का मुख्य उद्देश्य जन सुरक्षा है। इसके लिए निरंतर निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed