{"_id":"6a5fa1d00d9e39765c0fd675","slug":"two-separate-cases-of-theft-and-cyber-fraud-registered-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-125540-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरी और साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरी और साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। चोरी और साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, बाइक चोरी और क्रेडिट कार्ड से 1.59 लाख की धोखाधड़ी जिले में चोरी और साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में गांव बामनोली निवासी हरदीप की घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। हरदीप ने बताया कि 9 जुलाई की रात उसने बाइक घर के सामने खड़ी की थी। सुबह बाइक गायब मिली। तलाश के बाद उसने थाना लाइनपार में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव रोहद निवासी मोबाइल दुकानदार ललित कुमार से क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर 1.59 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी हुई। उसने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। लिंक खोलने के बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 1,59,694 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने कार्ड ब्लॉक कर साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।