फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two including devotees killed, three injured in truck collision

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक की टक्कर से श्रद्धालु सहित दो की मौत, तीन घायल

Wed, 08 Mar 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 08 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two including devotees killed, three injured in truck collision

विज्ञापन
झज्जर। गुरुग्राम मार्ग पर सोमवार की मध्यरात्रि याकूबपुर व फरुखनगर के बीच एक गलत दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने दो कार व एक बस को टक्कर मार दी। टक्कर में मारुति कंपनी के कर्मचारी व वृंदावन से लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शवों को सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां से मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार याकूबपुर व फरुखनगर के बीच झज्जर पुलिस सीमा में सड़क पर एक आई 20 कार डायवर्जन से टकरा गई थी। जिसकी मदद के लिए गुरुग्राम से मारुति कंपनी में अनुबंध के आधार पर काम करने वाले झज्जर की तरफ आ रहे कर्मचारियों ने अपनी कार रोक कर कार में घायल हुए युवकों को निकालने लगे। वहीं उनके पीछे आ रही मारुति कंपनी की बस भी कर्मचारियों की गाड़ी को देखकर वहां रुक गई। कर्मचारी उनकी मदद करने लगे। वहीं वृंदावन से वापस लौट रहे श्रद्धालु चरखी दादारी जिला के मंदौली गांव निवासी संजीव पुत्र साधुराम, उसका बहनोई भागवी गांव निवासी भूप सिंह पुत्र शुभराम, अशोक पुत्र सुरेश चंद गांव चरखी दादरी व सुरेेंद्र पुत्र महावीर गांव मंदौली घायलों के बचाव के लिए वहांं चले गए। मौके पर अन्य लोग भी मदद करने लगे। थोड़ी देर बाद गलत दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने वहां खड़ी दो कार व बस को और वहां खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। जिससे याकूबपुर निवासी अमन पुत्र बलबीर उम्र 37 साल व चरखी दादरी जिले के भागवी गांव निवासी भूप सिंह (57) की मौत हो गई। वहीं कृष्ण पुत्र दीवान निवासी पेलपा व डिगांवा मंडी निवासी मंजीत व पवन घायल हो गया। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं घायल पवन का झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक अमन मारुति कंपनी में ठेकेदार के तहत सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक कर्मचारी ने ट्राक को आते हुए देख लिया और उसने अन्य कर्मचारियों को धक्का मार के बचा लिया। दुलीना चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर मौजूद लोगों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस ने मंदोली गांव निवासी संजीव के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
- जयवीर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, सदर झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed