{"_id":"635e4a91cca6ba09803c5a83","slug":"two-dead-bodies-found-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar Crime: झाड़ली और सिकंदपुर गांवों में मिले शव, वोट डालने आए लोगों ने तालाब में उतराता देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar Crime: झाड़ली और सिकंदपुर गांवों में मिले शव, वोट डालने आए लोगों ने तालाब में उतराता देखा
Sun, 30 Oct 2022 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 30 Oct 2022 03:28 PM IST
सार
झाड़ली गांव में सीमेंट प्लांट के पीछे एक युवक का शव मिला है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक कई दिनों से आसपास के क्षेत्र में घूम रहा था। वह पेशे से ट्रक चालक था। मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र ओम प्रकाश निवासी भदानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदपुर गांव से चार दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में लापता हुए मानसिक रूप से परेशान युवक का शव गांव के तालाब में पानी में उतराता मिला है। सिकंदरपुर में रविवार की सुबह जब ग्रामीण वोट डालने पहुंचे तो स्कूल के सामने नए तालाब में युवक का शव उतराता दिखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपने आला अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एएसआई रमेश कुमार, योगेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान गांव के ही पवन पुत्र जिले सिंह के तौर पर हुई है। शव को निकलवाने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पवन मानसिक रूप से विक्षिप्त था और परिवार जनों ने 27 अक्तूबर को गुमशुदा की रिपोर्ट भी सदर थाना झज्जर में दर्ज कराई थी। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि शव को पानी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
सीमेंट प्लांट के पीछे मिली लाश
झाड़ली गांव में सीमेंट प्लांट के पीछे एक युवक का शव मिला है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक कई दिनों से आसपास के क्षेत्र में घूम रहा था। वह पेशे से ट्रक चालक था। मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र ओम प्रकाश निवासी भदानी के रूप में हुई है। प्लांट के पीछे शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लिया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछने के बाद मृतक की पहचान हो सकी।
विज्ञापन