फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   two buffalo theft by taking the cattleman hostage

पशुपालक को बंधक बनाकर दो भैंस चोरी

Sun, 28 Nov 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
two buffalo theft by taking the cattleman hostage
बादली। क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की रात गुभाना गांव में एक पशुपालक को कमरे में बंधक बनाकर चोर दो भैंस और एक कटड़ा चोरी कर ले गए। चोरों ने प्लॉट के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पशुपालक ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गुभाना का वेदप्रकाश शुक्रवार की देर रात अपनी भैंसों को प्लॉट में बांधकर कमरे में सो गया। रात के समय चोरों ने प्लॉट के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ दिया। इतना ही नहीं चोरों ने कमरे में सो रहे वेदप्रकाश के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। पशुपालक को कमरे में बंधक बनाकर चोरों ने दो भैंस और एक कटड़ा चोरी कर लिया। वेदप्रकाश को चोरी की वारदात का सुबह उस समय पता चला जब वह पशुओं को चारा डालने के उठा और बाहर से दरवाजा रस्सी से बंधा हुआ मिला। कमरे के दरवाजे को तोड़कर वेदप्रकाश बाहर आया। इसके बाद परिजनों और पुलिस को चोरी की वारदात से अवगत करवाया। पुलिस को दी शिकायत में वेदप्रकाश ने बताया कि दो भैंस और कटड़ा चोरी होने से उन्हें करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने वेदप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed