फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused arrested in kidnapping case

अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Mar 2022 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in kidnapping case
झज्जर। थाना दुजाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के अपहरण, मारपीट करने के मामले में झज्जर पुलिस की एक टीम ने वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ मिर्ची निवासी दमदमा मोहल्ला तथा तरुण निवासी भट्ठी गेट झज्जर के तौर पर की गई। दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। थाना दुजाना की टीम ने आरोपियों को झज्जर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दमनजीत सिंह निवासी शिव कॉलोनी बेरी गेट झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसका भाई मनप्रीत उर्फ हन्नी स्कूटी पर सवार होकर एक साथी के साथ सुर्खपुर गांव गया था। वहां पर तरुण, मोहित व आठ से दस अन्य युवक दो चार पहिया वाहन से आए थे। इन्होंने भाई हन्नी के साथ मारपीट की। जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए। वे उसकी स्कूटी को भी साथ ले गए। वह भाई की तलाश करता रहा। अगले दिन यानी 17 जून 2021 को पीड़ित हन्नी घायल अवस्था में मिला था। जिसे सिविल हॉस्पिटल झज्जर में दाखिल कराया गया था। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। थाना दुजाना में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed