फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Truck driver suddenly applied brakes, a vehicle coming from behind hit him and the young man died

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक चालक ने अचानक मारे ब्रेक, पीछे से आ रहा वाहन टकराने से युवक की मौत

Fri, 06 Dec 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Truck driver suddenly applied brakes, a vehicle coming from behind hit him and the young man died
झज्जर।औ रंगपुर मोड़ के पास ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रहे छोटा हाथी की टक्कर हो गई। इससे छोटा हाथी में सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दुलीना निवासी रमेश ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका चाचा का लड़का सागर खेतीबाड़ी का काम करता है। सागर चार-पांच दिसंबर की रात को अपनी गाड़ी में सब्जी मूली डालकर अपने खेत से गुरुग्राम जा रहा था। वह भी अपने खेत में पानी देने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत में जा रहा था। इस दौरान एक ट्रक अपनी लाइन से हटकर उसके भाई की गाड़ी को लाइन में चल रहा था। वह औरंगपुर मोड़ से आगे पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक चालक लापरवाही से अपना वाहन चल रहा था और उसके चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उसके भाई सागर की गाड़ी ट्रक के पीछे जा टकराई। टकराते ही उसके भाई को काफी चोटें लगी और ट्रक चालक अपनी गाड़ी को भगाकर ले गया। उसने एंबुलेंस से अपने नाम को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed