{"_id":"6805495e225cfd26680bcfcc","slug":"truck-collided-with-balcony-in-ghosiyan-mohalla-three-women-injured-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-120891-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: घोसियान मोहल्ला में छज्जे से टकराया ट्रक, तीन महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: घोसियान मोहल्ला में छज्जे से टकराया ट्रक, तीन महिला घायल
Mon, 21 Apr 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
20jjrp09- झज्जर। सुनील कुमार
झज्जर। शहर के घोसियान मोहल्ला में एक मकान के छज्जे से एक ट्रक टकरा गया। इस दौरान घर के बाहर बैठी तीन महिलाएं ट्रक की चपेट में आ गई। तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर जाया गया। ट्रक को मोड़ते समय यह हादसा हुआ है। वहीं हादसा होने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
शहर के घोसियान में मोहल्ले में करीब अलग-अलग पांच गोदाम हैं। जहां पर ट्रकों के माध्यम से सामान को लाया जाता है। रविवार की सुबह भी एक ट्रक गोदाम में सामान लेकर पहुंचा था, लेकिन जब वह ट्रक को मोड़ रहा था तो ट्रक ने एक घर में टक्कर मारी दी। उस समय वह ट्रक एक मकान के छज्जे से टकरा गया। ट्रक के मकान में टकरा जाने के बाद वहां पर भगदड़ मच गई और वहां पर लोग एकत्रित हो गए। मकान के ट्रक से टकरा जाने से मकान में दरार भी आ गई और इस दौरान तीन महिलाएं इस हादसे में घायल हो गई। हादसा होने के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद घायल महिलाओं को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां पर चिकित्सकों की तरफ से उनका उपचार किया गया। वहीं इस दौरान मौके पर अन्य महिलाएं भी मौजूद थी और बच्चे भी खेल रहे थे। उन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
मोहल्ला वासियाें ने बताया ने यहां पर गोदामों में बड़े-बड़े ट्रक आते रहते हैं। इसके कारण यहां पर खेलते हुए बच्चों को हादसा होने का डर बना रहता है। इसको लेकर प्रशासन से भी इसकी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस हादसे में उनकी मौसी को भी चोट लगी है। यहां पर दिन-रात गाड़ियां आती रहती हैं। वहीं छोटे बच्चे भी यहां पर खेलते रहते हैं। इस कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है। जिला उपायुक्त को इस बारे में ज्ञापन सौंपा हुआ है। उन्होंने रोड सेफ्टी की बैठक में इस एजेंडे को उठाने की बात कही थी।
- सुनील कुमार, मोहल्ला निवासी
ट्रक स्पीड़ में था और चालक से ट्रक संभल नहीं पाया। गाड़ी को बार-बार रोकने के लिए कहा, लेकिन गाड़ी नहीं रुक पाई। इसके कारण यहां पर हादसा हो गया, जिसमें तीन महिलाओं को चोटें आई हैं।
- शकुंतला, मोहल्ला निवासी
घोसियान मोहल्ला में गाड़ी नहीं आनी चाहिए। इससे बाहर कहीं पर भी अपना सामान उतारा जाएं। गाड़ियों के कारण यहां पर हादसा होने का डर बना रहता है।
- भतेरी, मोहल्ला निवासी
यहां पर छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। ट्रकों के कारण यहां पर हादसा होने का डर बना रहता है। ट्रकों के यहां आने पर रोक लगाई जानी चाहिए। इस बारे में प्रशासन को शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया है।
- सावित्री, मोहल्ला निवासी