फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Train timings did not change on Green Line

ग्रीन लाइन पर नहीं बदला गाड़ियों का समय

Sat, 26 Mar 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Train timings did not change on Green Line
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर अब 30 मार्च तक गाड़ियों की समय सारिणी वही रहेगी जो फिलहाल चल रही है। हाल्ट प्लेटफार्म के निर्माण के कारण गाड़ियों का समय ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से एक घंटा देरी से शुरू किया गया है। ऐसे में यही समय 30 तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

वीरवार को मेट्रो सुरक्षा आयुक्त की टीम ने हाल्ट प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। यहां अभी काम शेष है। ऐसे में ट्रेनों के समय में बदलाव नहीं किया गया है। निगम के अनुसार ग्रीन लाइन कोरिडोर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से इंद्रलोक और कीर्ति नगर के बीच मेट्रो के परिचालन की समय सारणी में जून 2021 से बदलाव किया गया था। पंजाबी बाग में हाल्ट प्लेटफार्म का निर्माण किया गया है। इसके चलते यहां पर समय सारिणी में बदलाव किया गया था।
विज्ञापन

30 मार्च तक सोमवार से शनिवार तक गाड़ियों का समय :
ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक सुबह 7 बजे - रात 9 बजे
ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर सुबह 7:18 बजे - रात 9:10 बजे
इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह सुबह 7:25 बजे -रात 9:30 बजे
कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह सुबह 7:25 बजे - रात 9:30 बजे
विशेष : रविवार को गाड़ी सुबह के समय एक घंटा देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed