{"_id":"68eeb646d3020b9a35087322","slug":"traffic-will-be-smooth-work-to-cover-the-drain-by-placing-slabs-will-start-soon-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118219-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सुगम होगा आवागमन, स्लैब लगाकर नाले ढकने का कार्य होगा जल्द शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सुगम होगा आवागमन, स्लैब लगाकर नाले ढकने का कार्य होगा जल्द शुरू
Wed, 15 Oct 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वार्डों में नालों पर लगाए गए लोहे के जाल कई स्थानों पर पूरी तरह टूट गए हैं। अब इन्हें ढकने के लिए कवायद शुरू हो गई है। नगर परिषद की ओर से नालों को स्लैब लगाकर ढका जाएगा। इसके लिए टेंडर अलॉट कर दिया गया है। इन पर 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद की ओर से ठेकेदार को वर्क ऑर्डर दे दिया गया है। जल्द ही नालों को स्लैब लगाकर ढकने का काम शुरू किया जाएगा।
बहादुरगढ़ शहर में कुल 31 वार्ड हैं। इनमें काफी संख्या में कॉलोनियां आती हैं। कॉलोनियों में बने नालों पर लोहे के जाल लगाए गए थे। वह अब कई स्थानों पर या तो गायब हो चुके हैं या फिर टूट गए हैं। ऐसे में लोगों को इन नालों के ऊपर से वाहन लेकर निकलना बेहद मुश्किल हो रहा है। किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसको लेकर नगर परिषद ने नालों को ढकने के लिए कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा।
इसके लिए टेंडर अलॉट किया गया है। ठेकेदार को काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर जाल न होने से हर समय हादसे की संभावना बनी रहती है। अब नालों पर स्लैब लगाने के बाद समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
नगर परिषद
की ओर से शहर में नालों के ऊपर स्लैब डाले जाएंगे। जहां भी लोहे के जाल टूट गए हैं या फिर वहां पर लगे नहीं है। वहां जल्द ही स्लैब डालकर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद लोगों को आवागमन करने में परेशानी नहीं होगी।
-सरोज राठी, चेयरपर्सन, बहादुरगढ़।