फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Traders raised the problem of cleanliness and street light

Jhajjar-Bahadurgarh News: व्यापारियों ने उठाई सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या

Thu, 27 Apr 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 27 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Traders raised the problem of cleanliness and street light
बहादुरगढ़। शहर के व्यापारियों व दुकानदारों को मूलभूत सुविधाओं से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके द्वारा जो सुझाव और समस्याएं बताई गई हैं उन सभी का समाधान कराया जाएगा। यह बात नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने शहर के व्यापारियों व दुकानदारों की मीटिंग लेकर उनकी समस्याएं सुनने के उपरांत कही।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सरोज राठी की पहल पर रेलवे रोड, मेन बाजार, नाहरा-नाहरी रोड क्षेत्र के दुकानदार व व्यापारियों की नगर परिषद कार्यालय में में मीटिंग लेकर उनकी समस्याएं सुनी गई। दुकानदारों व व्यापारियों ने चेयरपर्सन को सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, डस्टबिन रखवाने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने नगर परिषद द्वारा मालिकाना हक देकर कराई गई रजिस्ट्री पर चेयरपर्सन सरोज राठी का आभार जताया। चेयरपर्सन सरोज राठी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि दुकानदारों व व्यापारियों की हर समस्या की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा। मीटिंग में पार्षद राजेश तंवर, एमई अर्जुन सिंह, एसआई सुनील हुड्डा, जेई साहब सिंह के अलावा अशोक मोंगा, सुधीर जैन, शिव कुमार गुप्ता, बिट्टू, रोहित, सुरेश गर्ग, महेंद्र सेतिया, दिलीप सिंगल, जगदीश गर्ग समेत अन्य दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन



------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed