फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Traders kept the main market closed for two hours

Jhajjar-Bahadurgarh News: व्यापारियों ने दो घंटे बंद रखा मुख्य बाजार

Tue, 28 Mar 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 28 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Traders kept the main market closed for two hours

विज्ञापन
झज्जर। शहर के पंडित श्रीराम शर्मा पार्क के ओपन एयर थियेटर को तोड़ने के विरोध व पुन: निर्माण में देरी को लेकर झज्जर के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। शुक्रवार को व्यापारियों ने बाजार बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। सोमवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक झज्जर का मुख्य बाजार बंद रखा और उसके बाद पंडित श्रीराम शर्मा पार्क को लेकर स्थानीय लोग मुख्य बाजार से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पर व्यापारी ज्ञापन सौंपने के लिए उपायुक्त को बुलाने की मांग करने लगे लेकिन उपायुक्त के वहां मौजूद न होने के कारण व्यापारी नाराज होकर लौट आए।
गत 30 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर झज्जर में पंडित श्रीराम शर्मा पार्क पर बुलडोजर चलाकर ओपन एयर थियेटर को तोड़ दिया गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता व विश्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर रोष जताया था। वक्फ बोर्ड की जमीन बताकर सालों से न्यायालय में मामला चल रहा था। 21 साल पहले पार्क में ओपन एयर थियेटर बनाया गया था। तत्कालीन उपायुक्त शशी गुलाटी के नाम का पत्थर भी लगा हुआ है। हालांकि इस दौरान अन्य मार्गों पर लगने वाली दुकानें खुली भी रही। अब इस मामले में व्यापार मंडल द्वारा आगामी रणनीति बनाए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

झज्जर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम के पास सालों पूर्व वक्फ बोर्ड से जमीन नगरपरिषद द्वारा जमीन लीज पर लेकर महान स्वतंंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से पार्क और ओपन एयर थियेटर बनाया गया था। इसकी देखभाल का जिम्मा और लीज की रकम भरने की जिम्मेदारी नगर परिषद की थी। आरोप है कि इसी लीज में कानूनी रूप से ढिलाई बरतते हुए परिषद के दो अधिकारियों ने बोर्ड के साथ मिलीभगत करते हुए लीज को तुड़वा दिया और परिणाम यह हुआ कि अदालती फैसला वक्फ बोर्ड के हक में आ गया। इस आदेश का हवाला देकर पार्क को 30 जनवरी को तुड़वा दिया गया। हांलाकि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दोनों अधिकारियों को तो उसी दौरान निलंबित कर दिया गया था। व्यापार मंडल के जिला प्रधान राकेश अरोड़ा, गोशाला के प्रधान प्रमोद बंसल, राजीव कटारिया, केशव सिंगला, सुभाष गुज्जर, जीतराम खन्ना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed