फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tractor driver killed in road accident, one injured

सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, एक घायल

Wed, 16 Jun 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver killed in road accident, one injured
झज्जर। रेवाड़ी रोड पर सिलानी गांव के पास रोड के डिवाइडर पर लगाए गए पौधों में पानी लगा रहे एक ट्रैक्टर चालक को एक कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। उसे राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में कैंटर चालक भी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान जोगिंदर निवासी बालंद जिला रोहतक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चालक राहुल कैंटर लेकर रेवाड़ी से रोहतक की तरफ जा रहा था। जब वह रेवाड़ी रोड पर गांव सिलानी के पास पहुंचा तो उसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक जोगिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर दूसरी तरफ हादसे में घायल हुए कैंटर चालक राहुल को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने जहां इस बारे में कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। वहीं मृतक ट्रैक्टर चालक जोगिंदर के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

सड़क दुुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- हवलदार संदीप कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed