{"_id":"65eff2739d409b43750c88e1","slug":"told-the-commissioner-that-the-family-killers-should-be-arrested-and-the-conspirators-should-be-exposed-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108630-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कमिश्नर से बोले परिजन-हत्यारों की हो गिरफ्तारी, साजिशकर्ताओं को बेनकाब करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कमिश्नर से बोले परिजन-हत्यारों की हो गिरफ्तारी, साजिशकर्ताओं को बेनकाब करें
Tue, 12 Mar 2024 11:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी हत्याकांड में शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके परिजन और समर्थक लघु सचिवालय में पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन से मिलने पहुंचे। उन्होंने आयुक्त से कहा कि हत्याकांड के बचे आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। हत्या किसने कराई, इसके साजिशकर्ता कौन हैं, इसका भी खुलासा हो। उन्हें न्याय चाहिए, ताकि सड़कों पर उतरने को मजबूर न हों।
नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी और भतीजे कपूर राठी ने आईजी के समक्ष पूरी बात रखी। उन्होंने मांग की है कि बचे हुए शूटरों व अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। परिजनों ने यह भी कहा कि हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे पुलिस की जांच प्रभावित हो। भतीजे कपूर राठी ने नम आंखों से कहा कि अब तक आरोपी घूम रहे हैं। पुलिस उनको ढूंढ नहीं पा रही। जिन लोगों ने उनके चाचा को मरवाया है, उनका पता भी अब तक नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक साजिश के तहत पैसे देकर हत्या करवाई गई है। भतीजे ने कहा कि जिन शूटरों ने हत्या की, हम उनको जानते तक नहीं। जिन लोगों ने हत्या करवाई है, उनको बेनकाब किया जाए। परिवार के सभी सदस्यों की सुरक्षा की मांग भी रखी गई। करीब आधे घंटे तक परिजनों और आईजी के बीच बातचीत हुई।
दरी बिछाकर बैठे ग्रामीण
दोपहर को परिजन व ग्रामीण आईजी से मिलने पहुंचे। उस समय आईजी लघु सचिवालय से निकल चुके थे। परिजन डीसीपी कार्यालय से वापस नीचे आ गए। परिजन व ग्रामीण लघु सचिवालय के बाहर दरी बिछाकर बैठ गए और आईजी का इंतजार करने लगे। आईजी के आने के बाद उनसे बातचीत हुई।
विज्ञापन
बेटा डीसीपी से बोला- पिता ने मांगी थी सुरक्षा, आपने क्यों नहीं दी?
जितेंद्र राठी ने डीसीपी डॉ. अर्पित जैन से सवाल किया कि पिता आपसे मिलने आए थे और एक घंटे तक आपके पास बैठकर उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग की थी। आखिर आपने सुरक्षा क्यों नहीं दी। इससे पहले कि डीसीपी इसका जवाब देते, तुरंत आईजी बी. सतीश बालन ने बात संभाली। उन्होंने कहा कि जो हो चुका है, वह हो गया है। अब अपराधियों तक पहुंचना है। यदि हम उसी बात को लेकर एक-दूसरे पर कटाक्ष करेंगे तो आगे कैसे कार्रवाई कर पाएंगे। हमारा पूरा प्रयास है कि हत्यारों को जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाए।
ग्रामीण बोले-जिनके नाम एफआईआर में दर्ज, उन्हें सुरक्षा क्यों दी
ग्रामीणों ने कहा कि जिन लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज करवाए गए हैं, पुलिस ने उनको ही सुरक्षा मुहैया करवा रखी है। ऐसा क्यों किया गया है? इस पर आईजी ने कहा कि जिनके नाम हैं, यदि उनको कुछ होता है तो फिर वह आपका नाम लिखा देंगे। कोई वारदात न हो, इसलिए पुलिस तैनात की गई है।
हत्यारे और साजिशकर्ता जल्द होंगे सलाखों के पीछे : आयुक्त
आईजी बी. सतीश बालन ने कहा कि आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में दूसरे राज्यों की पुलिस से भी वह बराबर संपर्क रखे हुए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शूटरों को ही नहीं, बल्कि उन अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा, जिन्होंने यह हत्या करवाई है।