{"_id":"65a042060e3464be6a0fa76a","slug":"todays-era-is-to-find-jobs-in-private-sector-dr-anita-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7110-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का युग प्राइवेट क्षेत्र में नौकरियों को खोजने का : डाॅ. अनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज का युग प्राइवेट क्षेत्र में नौकरियों को खोजने का : डाॅ. अनीता
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. अनीता रानी की अध्यक्षता में “सरकारी और गैर सरकारी नौकरियों में विद्यार्थियों के लिए रोजगार अवसरों” विषय पर विशेष व्याख्यान शृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ. अनीता रानी ने कहा कि आज का युग सरकारी नौकरियों के स्थान पर प्राइवेट क्षेत्र में नौकरियों को खोजने का है। प्राइवेट क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए अपार संभावनाएं है जिनका उन्हें लाभ उठाना चाहिए।
अंग्रेजी विभागाध्यक्ष. सुरेंद्र ने विद्यार्थियों को बताया कि सरकारी नौकरियों के साथ साथ गैर सरकारी नौकरियों में भी अपना भविष्य तलाशते रहने की जरूरत है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय पंडित नेकी राम शर्मा रोहतक से गणित संकाय के प्रोफेसर डाॅ. अमित सहगल ने बताया कि मौजूदा समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है कैसे एआई के कारण सरकारी नौकरियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। उन्होंने डेटा साइंस के बारे में विद्यार्थियों को बताया की कैसे गणित और कंप्यूटर के आंकड़ों को मिला कर इस नई साइंस का विकास हुआ है। इस अवसर पर प्राध्यापक डाॅ. नरेंद्र सिंह डॉ. सुरेन्द्र सिंह, पवन कुमार, डॉ. नरेंद्र सिंह, रामजीत, राजेश मौजूद रहे।