फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Today women will be lead , jatt go to delhi

महिलाएं संभालेगी आज धरने की कमान, जाट जाएंगे दिल्ली

Thu, 02 Mar 2017 12:23 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Thu, 02 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Today women will be lead , jatt go to delhi
women taking part in Protest
झज्जर। जाटों के 2 मार्च को दिल्ली कूच के चलते राशलवाला चौक पर चल रहे धरने की कमान बृहस्पतिवार को महिलाएं संभालेंगी। वहीं जाटों ने 50 प्राइवेट बसों को बुक किया है और जाट आरक्षण आंदोलन में सुरक्षा की दृष्टि से रोडवेज की 50 बसें कई दिन से अपने रूटों पर नहीं चली हैं। इससे यात्री परेशान तो हैं ही बृहस्पतिवार को यह समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होने वाले दिल्ली कूच को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिन भर रणनीति बनाते हुए नजर आए। झज्जर से जाने वाले जाट समुदाय के लोग अलग-अलग स्थानों से बहादुगरगढ़ बाईपास पर एकत्रित होंगे और इसके बाद यहां से एक साथ दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली कूच को सफल बनाने के लिए वालंटियर की ड्यूटियां लगाई गई हैं। वहीं महिला वालंटियर की भी बृहस्पवितार के लिए धरना संभालने की जिम्मेदारी लगाई गई है।
विज्ञापन


50 निजी बसें की गई बुक
दिल्ली कूच के लिए जाट संघर्ष समिति ने 30 प्राइवेट बसें बुक की गई हैं। वहीं 20 अन्य बसें खापों के प्रतिनिधियों ने बुक की हैं। वहीं जाट समुदाय के काफी लोग अपने निजी वाहनों में भी सवार होकर जाएंगे। जिला प्रधान जितेंद्र धनखड़ का कहना है कि दिल्ली धरना तो केवल यूपी और अन्य प्रदेशों के जाटों द्वारा चलाया जाएगा और इसमें प्रदेश के लोग केवल आंशिक रूप से शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि फिर भी जिले से करीब 10 हजार जाट दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री को हो सकती है भारी परेशानी
जाट आंदोलन के चलते पहले ही रोडवेज की 50 बसें रूटों पर नहीं जा रही हैं। वहीं बृहस्पतिवार को जिले की 50 निजी बसों को जाटों ने बुक किए जाने से परिवहन व्यवस्था चरमरा जाएगी। बहादुरगढ़ तक के सफर में लोगों को काफी दिक्कत होने वाली हैं क्योंकि अधिकतर बसें इसी रूट से हायर की गई हैं। वहीं इसका असर झज्जर-सोनीपत, झज्जर-गुड़गांव रूट के अलावा कुछ ग्रामीण रूटों पर पड़ने वाला है।

डीसी-एसपी ने की समीक्षा बैठक
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण और पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन ने बुधवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते कि जिले में सड़क मार्गों खासकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर जाम रहित यातायात व्यवस्था बनाए रखें। प्रशासन के पास सूचना है कि बृहस्पतिवार को आरक्षण आंदोलन से जुडे़ संगठन दिल्ली में जाएंगे।

    उपायुक्त ने कहा कि शांतिपूर्ण आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेवारी है। उन्होंने दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को जाममुक्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को कहा कि अपनी-अपनी ड्यूटी को सतर्कता और गंभीरता से निभाएं। पुलिस अधीक्षक बी.सतीश बालन ने इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं पैरामिलट्री फोर्स के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक के सुचारू संचालन के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीसी डा. नरहरि बांगड़, एसडीएम प्रदीप कौशिक, बहादुरगढ़ की एसडीएम मनीषा शर्मा, सीटीएम विजय सिंह, पुलिस उपअधीक्षक राजीव, हंसराज व भगतराम सहित अनेक अधिकारी एवं ड्यूटी मैजिस्ट्रेट उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed